आदिवासी मुंडा समाज महासंघ केंद्रीय समिति, झारखंड और बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन, घाटशिला की ओर से सामाजिक बैठक का आयोजन|

 DHALBHUMGARH|DATE-07 DECEMBER 2025(SUNDAY)|आदिवासी मुंडा समाज महासंघ केंद्रीय समिति, झारखंड सह बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन घाटशिला* का संयुक्त बैठक धालभुमगढ़ चाथाल में सम्पन्न हुआ जिसमें मुंडा समाज से संबंधित निम्नलिखित विषयों पर चर्चा किया गया.

1.मुंडारी भाषा की पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मुंडारी स्कूल खोला जाएगा.

2.1 तारीख और 15 तारीख को महीने में दो Online Google meet का आयोजन किया जाएगा.*

3.साल में एक वार्षिक बैठक सम्मेलन किया जाएगा.

4.प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा.

5.मुंडा समाज के जितने भी महापुरूष है सभी का जन्म जयंती तथा पुण्यतिथि मनाया जाएगा.

6.विभिन्न चौक चौराहों का नाम हमारे महापुरुषों के नाम से किया जाएगा.

7.शादी तथा श्राद्ध कर्म पाहन के द्वारा ही संपन्न किया जाएगा.

8.श्राद्ध कर्म में मदद के लिए 1000 रुपया का सहयोग राशि प्रदान किया जाएगा.

9.घाटशिला अनुमंडल में एक बड़ा मुंडा सामाजिक भवन का निर्माण करने का मांग किया जाएगा.

10.मुंडा समाज में एकजुटता लाने के लिए प्रत्येक महीना कम से कम एक गाँव का दौरा किया जाएगा.






Comments