1. मुंडा गांवों में मुंडारी/हड़ जगार में बात करना अति आवश्यक है।
2. जितने भी मुंडा है सबको मुंडारी बानी और लिपि सिखने के प्रति जागरूक करना।
3. जो भी मुंडा विद्यार्थी 10th / 12th बोर्ड का परीक्षा लिखेंगे उसको additional subject में मुंडारी रखने के लिए जागरूक करना।
4. जितने भी मुंडा गांव है सबमें हमारे पूर्वज महापुरुषों की मूर्ति लगवाने तथा उसके बारे में जानने के प्रति जागरूक करना।
5. मुंडावो को शराब तथा नशा के खिलाफ लिए जागरूक करना।
6. सभी मुंडाओं को अपने पूजा स्थल में पारंपरिक ड्रेस पहन के आना अनिवार्य है।
7. मुंडारी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में भाषाएं में शामिल कराना हैं ।
8. मुंडाओ को शिक्षित बनने के लिए जागरूक करना।
9. मुंडाओ को अपने संस्कृति,परंपरा और इतिहास के प्रति जागरूक करना।
10. सरकार को मुंडारी भाषा के प्रति जागरूक करना ताकि मुंडारी भाषा को हर एक स्कूल,महाविद्यालय, कॉलेज, और विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाए।

Comments
Post a Comment