चाकुलिया प्रखण्ड के गाँव भालुकनाला में बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन, घाटशिला और गांव भालुकनाला के हातु मुंडा की और से मुंडारी स्कूल खोलने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था |


 BHALUKANALA(CHAKULIA)|DATE-07SEPTEMBER 2025 SUNDAY|दिनांक 07/09/2025 को भालुकनाला के हातु मुंडा मंटु मुंडा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। उनके साथ मुख्य वक्ता के रूप में गुहीराम मुंडा(पाहन/जिला धर्म सचिव), जियान के हातु मुंडा बिमल मुंडा, जमीरा के हातु मुंडा मोतीलाल मुंडा, सोनाहातु के मुंडारी शिक्षक गोमू मुंडा,रिंकू मुंडा(खरस्वाति),विश्वजीत मानकी(सिंदरीआम) आदि उपस्थित थे। इस बैठक में उपस्थित सभी के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अगले रविवार से भालुकनाला गांव में मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू की जाएगी तथा मुंडारी भाषा सीखने पर जोर दिया जाएगा। आज के बैठक को संपन्न करने के लिए बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन,घाटशिला की तरफ से सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद। 






















Comments